अपना जिला

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा से मिलेंगे मऊ के सर्वदलीय नेता सौंपेंगे ज्ञापन

मऊ। मुस्लिम इंटर कॉलेज मऊ में सर्वदलीय बैठक मऊ नगर पालिका के चेयरमैन मोहम्मद तय्यब पालकी की अध्य्क्षता में हुई सम्पन्न हुयी। जिसमें आगामी 14 अगस्त को रेल राज्य मंत्री मनोज सिंहा के मऊ आगमन पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अपनी तीन मांगों को लेकर मिलेगा और ज्ञापन देगा। जिसमें पहली मांग सईदी रोड चौड़ीकरण करने, दूसरी मांंग फूट ओवरब्रिज बनाने व तीसरी मांग सईदी रोड की तरफ़ रेल टिकट काउंटर खोलने की करेगा। प्रतिनिधिमंडल रेल राज्य मंत्री से मिलकर मऊ की जनता की समस्याओं से अवगत कराएगा।
इस बैठक में मुख्य रूप से पूूू्र्व सांंसद हाजी सालिम अंसारी, जमाल अख़्तर अर्पण समाजसेवी,भाजपा नेता भरत लाल राही, सपा नेता अल्ताफ़ अंसारी, पूूूर्व चेयरमैन अरशद जमाल, कामरेड वीरेंद्र कुमार, सभासद अबरार अहमद, अब्दुलगफ़ुर, सभासद प्रतिनिधि नसीम अख़्तर, ओवैस तरफ़दार, जेपी यादव, हाजी ज़फ़र अहमद जनता व अन्य सामाजिक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *