फिल्मी फंडा

आ रही है विशाल भारद्वाज की ‘पटाखा’

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की नई फिल्म का नया पोस्टर आज रिलीज हो गया। पोस्टर के हिसाब से फिल्म में मेन लीड में तो गुत्थी यानि सुनील ग्रोवर ही नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा सान्या मल्होत्रा और राधिका मदन भी फिल्म में मुख्य किरदार में नज़र आएंगी। जंहा फिल्म के पोस्टर में दोनों अदाकाराएं काफी अग्रेसिव नज़र आ रही हैं । वहीं फिल्म के हीरो सुनील मुस्कुराते नज़र आ रहे हैं। फिल्म के पोस्टर पर लिखा है युद्ध आरम्भ अब ये किस युद्ध की बात कर रहे हैं ये तो बताना मुश्किल है। 28 सितंबर को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। देखना होगा विशाल की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धूम मचा पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *