अपना जिला

मुहम्मदाबाद में योग शिविर का आयोजन

पतंजलि युवा भारत द्वारा एक दिवसीय योग शिविर मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के याकूबपुर गाँव में आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता जय  सिंह ने की…बैठक में उपस्थित लगभग 50 युवाओं को संबोधित करते हुए युवा भारत प्रभारी  बृज मोहन ने कहा कि आज युवाओं को योग की सबसे ज्यादा आवश्यकता है क्योंकि योग से मन में सदैव सकारात्मक विचार आते हैं नकारात्मक विचारों की समाप्ति हो जाती है। युवा प्रभारी बृज मोहन नें युवाओं से पतंजलि युवा भारत संगठन से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि हम प्रत्येक युवा को योगधर्म से जोड़कर उसके भीतर राष्ट्रधर्म की अलख जगाना चाहते हैं।  हम भारत के देशभक्त, जितेन्द्रिय युवाओं से आह्वान करते हैं कि वे युग की इस सबसे बड़ी सामाजिक, आध्यात्मिक, व राष्ट्रीय क्रांति से जुड़कर एक स्वस्थ एवं शक्तिशाली भारत बनाने के लिए आगे आएं। युवा प्रभारी बृज मोहन नें युवाओं को बताया कि हम योग द्वारा अपनें आपको एक जागरूक नागरिक बना सकते हैं और राष्ट्र एवं देश के नागरिकों की सेवा कर सकते हैं। युवा प्रभारी बृज मोहन ने कहा कि आने वाले समय में योग के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं इसके लिए जरूरी है कि हम योग में पूरी तरह निपुण हो और पतंजलि युवा भारत जनपद के अलग-अलग जगहों पर निशुल्क योग शिविर लगाकर युवाओं को योग का प्रक्षिक्षण दे रहा है। इस दौरान बैठक में दयाशंकर सिंह, अरविन्द, सुदर्शन, कल्पनाथ, दीपक तिवारी, पिन्टू, सौरभ, आसू, अखण्ड एवं इन्दल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *