अपना जिला

गौरव नगर मंत्री एवं अमरनाथ नगर संगठन मंत्री चुने गये

मऊ। नगर के दक्षिण टोला में अखिल भारतीय मद्धेशिय वैश्य सभा मऊ युवा नगर कमेटी की एक बैठक रविवार को नगर अध्यक्ष व भाजपा नेता सभासद विनोद गुप्ता के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसके मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष युवा हेमराज मद्धेशिया थे। इस बैठक में सर्वप्रथम बाबा गणिनाथ जी की आरती की गई इसके बाद नगर कमेटी का विस्तार किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से नगर मंत्री पद पर सहादतपुरा निवासी गौरव मद्धेशिया एवं नगर संगठन मंत्री पद पर मुंशीपुरा निवासी अमरनाथ मद्धेशिया को नियुक्त किया गया। इसके बाद स्वजातिय परिवारों की जनगणना हेतु जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एक दस सदस्यीय टीम बनी जो सभी क्षेत्रीय कमेटी से सम्पर्क कर जनगणना किया जाएगा और अपने संगठन में अधिक से अधिक स्वजातिय युवाओं को जुडने पर विचार गया ताकि संगठन और मजबूत हो सके।

इस बैठक में मुख्य रूप से श्याम सुंदर, दुर्गा प्रसाद मद्धेशिया, मंयक मद्धेशिया, मनीष मद्धेशिया, दिलीप मद्धेशिया आदि दर्जनों युवा साथी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *