नेपाल में अंतराष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी में आजमगढ़ की डॉ लीना मिश्रा की पेंटिंग प्रदर्शित
हुनर जब कुछ अलग करने का हो, तो पहचान भी कुछ अलग ही मिलता है। हुनर में जब समावेश कला का हो, पेंटिंग का हो, सोच का हो तो फिर क्या कहना। क्या गांव, क्या शहर, क्या देश, क्या विदेश, कहीं भी हम अपने हुनर का जलवा दिखा सकते हैं और अपने हुनर को पेश किया है भारत की धरती से जाकर नेपाल की धरती पर आजमगढ़ फाइन आर्ट सेंटर की निदेशिका डॉ लीना मिश्रा की पेंटिंग “सृजन की ओर” से। मिथिला यान आर्ट गैलरी, थामेल, काठमांडू, नेपाल में 25-29 जुलाई 2018 तक आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी “द ब्लिस” में प्रदर्शित हुई। रेडआर्ट इंदौर द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में इनकी पेंटिंग को काफी सराहना मिली। इससे पहले भी राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी में डॉ लीना ने प्रतिभाग कर जनपद का नाम रौशन किया।
नेपाल में प्रतिभाग के बाद डॉ लीना मिश्रा की पेंटिंग अब परिचय की मोहताज नहीं रही वह देश में धूम मचाने के बाद विदेशों में भी अपनी दखल देकर अपने कला व कौशल का लोहा मनवा रही है डॉ लीना मिश्रा की पेंटिंग कि नेपाल में लगे, प्रदर्शनी पर हम सभी गौरवान्वित हैं उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

