व्यापारियों की परेशानी को देखते हुए वाणिज्य कर विभाग आपके द्वार कार्यक्रम
बिल्थरारोड/ बलिया। वाणिज्य कर विभाग आपके द्वार के तहत नगर स्थित कैलास स्वीट हाउस प्रतिष्ठान पर एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कर अधिकारियों द्वारा जीएसटी से सम्बन्धित व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया गया।
सरकार जीएसटी को लेकर व्यापारियों की परेशानी को देखते हुए वाणिज्य कर विभाग आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानो पर शिविर का आयोजन कर उनकी समस्याओं का निदान करने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को बिल्थरारोड नगर स्थित केएमबी प्रतिष्ठान पर एक शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जीएसटी के तहत रिटर्न फाइलिंग, समाधान योजना, ई-वे बिल, इनवाईसिंग तथा अन्य व्यापारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। शिविर में कर अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के जीएसटी सम्बन्धित शंकाओं का समाधान किया गया। वाणिज्य कर अधिकारी खण्ड-2 रविन्द्रनाथ राम ने कहा कि प्रत्येक व्यापारी अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान पर बोर्ड अवश्य लगायें जिस पर उनका जीएसटी नम्बर अंकित हो। शिविर में बताया गया कि जो व्यापारी अपने ई-मेल आई डी पासवर्ड में अपने अधिवक्ताओं का नाम दिये हैं वे अपना खुद का मोबाइल नम्बर, ई-मेल आईडी अपडेट करा लें तथा अपने आईडी व पासवर्ड को किसी दूसरे से साझा न करें। अधिकारियों ने जीएसटी से सम्बन्धित किसी भी समस्या के समाधान लिए व्यापारियों से बे-हिचक उनसे सम्पर्क करने की सलाह दी। शिविर में डिप्टी कमिश्नर धवल प्रकाश, सहायक कमिश्नर श्याम नारायण यादव के अलावा प्रशान्त कुमार मण्टू, पवन मित्तल उर्फ मोनू, तौहिद अहमद लारी, वैजनाथ साहू, प्रदीप बरनवाल, शशिकान्त जायसवाल, दिलीप कुमार, धर्मनाथ गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, संदीप बरनवाल आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

