Uncategorizedअपना जिला

विकास पुरुष स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि 06 को गृहस्त प्लाजा में

मऊ। पूर्वांचल के विकास पुरुष व मऊ जनपद के जनक पूर्व केंद्रीय मंत्री व घोसी के सांसद  स्वर्गीय कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि व श्रद्धांजलि समारोह 6 अगस्त को नगर के गृहस्थ प्लाजा में मनाया जाएगा। पुण्यतिथि में नोएडा के विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह मुख्य अतिथि होंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी होंगे। कार्यक्रम की जानकारी शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान देते हुए भारतीय जनता पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सीताराय ने बताया कि मऊ के विकास पुरुष स्वर्गीय कल्पनाथ राय की मृत्यु को दो दशक होने को है तथा मऊ 19 वर्ष पूर्व जहां था वहीं पर ठहर सा गया है। उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी इकट्ठा होकर मऊ कि कैसे विकास हो इस विषय पर चर्चा व परिचर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कल्पनाथ राय ने मऊ को जो पहचान विकास वाली दी थी, अब वह पहचान खोती सी जा रही है। उनका इरादा विकास को आगे लेकर चलना है। डा. राय ने कहा कि मऊ के विकास के लिए वे रेल राज्य मंत्री से मनोज सिंहा से मुलाकात कर बात करेंगी। टर्मिनल के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वे श्री सिंहा जी से कहेंगी मऊ में जो विकास आया है कृपया उसे कहीं अन्यत्र स्थापित नहीं किया जाये। कहा कि वे पूर्व में 2002 में पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह से मऊ का नाम विकास पुरुष कल्पनाथ राय के नाम पर रखने की बात की थी, पुन: मऊ का नाम कल्पनाथ राय के नाम करने को कहेंंगी। सीता राय ने कहा कि मऊ का नाम कल्पनाथ रााय के नाम पर करने के लिए उन्हें मऊ के जन जन की मदद की आवश्यकता होगी। वह इसके लिए जरूर प्रयास करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *