हम सभी को समाज के महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए : प्रेम चन्द साव
खुरहट/मऊ। बाबा सरजू बाबा सरजू दास मध्यदेशीय समाज के प्रेरणा स्रोत रहे। वे समाज के चतुर्दिक विकास व उसे नई दिशा देकर उसकी दशा बदलने के लिए आजीवन प्रयत्न शील रहे। उक्त विचार अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम चंद साव के हैं। वे करजौली खुरहट स्थित बाबा सरजू दास अनाथाश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर्व व भवन शिलान्यास के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उक्त उदगार व्यक्त कर रहे थे। श्री साव ने कहा कि हमें समाज के महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होनें कहा कि हम अपने समाज के महापुरुषों के नाम पर जिस आधारशिला का आज श्री गणेश किये हैं वह समाज के लिए आने वाले कल के लिए एक वरदान होगा।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष कुबेर गुप्त ने सभी आगंतुकों का स्वागत अभिनंदन किया अतिथियों द्वारा आश्रम परिसर में सत्संग भजन कीर्तन करने के लिए विशाल सभागार के निर्माण का शिलान्यास किया ।महोत्सव का संचालन करते हुए मऊ के अध्यक्ष डॉ राम गोपाल गुप्त ने कहा कि बाबा सरजू दास ने आश्रम का नींंव जिस उद्देश्य से रखा उनके सपनों को मूर्त रूप देने के लिए हम सभी कृतसंकल्पित है। इस अवसर पर रोगियों कीजांच कर निःशुल्क औषधि वितरित किया गया ।महोत्सव में गाजीपुर आज़मगढ़ समेत मऊ जनपद के भक्त गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पूर्वांचल के प्रसिद्ध उद्यमी दीप ऑटो मोबाइल्स के मालिक शंकर साव, पारस नाथ गुप्त, रामदास गुप्त, बद्री प्रसाद, अशोक आर्य, विजय कुमार, दुर्गेश राजवती, गिरीश चंद, जगदीश गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अंजनी गुप्ता, अनिल कुमार, बसंत गुप्त, मयंक मद्धेशिया, मनीष मद्धेशिया, भाजपा सभासद विनोद गुप्ता सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

