“कारगिल विजय दिवस” पर सीएम ने दी श्रद्धांजलि
आज “कारगिल विजय दिवस” के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद स्मारक, गोमती तट, लखनऊ में कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की…
और इस अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिवारजनों को सम्मानित किया…
योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान सैनिकों को लिए संदेश में कहा…
देशवासियों को गौरवान्वित करने वाले “कारगिल विजय दिवस” के अवसर पर हिमालय की दुर्गम पहाड़ियों पर अपने अद्भुत शौर्य और पराक्रम से दुश्मनों को परास्त करने वाले सभी भारतीय जवानों को नमन। मातृभूमि के प्रति आपकी निष्ठा और समर्पण से यह राष्ट्र सदैव सुरक्षित और गौरवान्वित महसूस करता है।

