शुभ्रा बरनवाल को बीएचयू की मास्टर आफ फाइन आर्ट की प्रवेश परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर तृतीय स्थान
मऊ। वैश्य समाज (महिला शाखा) की एक बैठक सहादतपुरा स्थित कैम्प कार्यालय पर मण्डल अध्यक्ष श्रीमती मीना अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । बैठक को सम्बोधित करते हुए वैश्य समाज (महिला शाखा) के जिलाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा खण्डेलवाल ने बताया कि कु0 शुभ्रा बरनवाल (पुत्री श्रीमती अर्चना बरनवाल महामंत्री वैश्य समाज (महिला शाखा) व गोपालकृष्ण बरनवाल जिला महामंत्री व्यापार मण्डल) नें प्रतिष्ठित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बी0एच0यू0) की मास्टर आफ फाइन आर्ट (एम0एफ0ए0) की प्रवेश परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर तृतीय स्थान हासिल किया है। शुभ्रा बरनवाल की इस सफलता पर वैश्य समाज (महिला शाखा) ने प्रसन्नता व्यक्त किया और सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शीघ्र ही इस होनहार बच्ची को सम्मानित किया जायेगा। विदित हो कि इसके पूर्व शुभ्रा बरनवाल शहर स्थित मुन्नी देवी सरस्वती विद्या मन्दिर बड़ा पोखरा,मऊ की छात्रा रह चुकी है।
बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष मीना अग्रवाल, जिलाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा खण्डेलवाल, जिलाउपाध्यक्ष श्रीमती बीना गुप्ता, जिलामहामंत्री श्रीमती अर्चना बरनवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती ममता बरनवाल, समाजसेविका श्रीमती मधुलिका बरनवाल, डा0 नम्रता श्रीवास्तव, सरला अग्रवाल, राधा जायसवाल, श्रीमती शोभा थरड़, श्रीमती के0सी0 गर्ग, श्रीमती शिवा गर्ग, श्रीमती रीतू गर्ग, श्रीमती शिल्पी गर्ग आदि लोग उपस्थित रहे।

