अपना जिला

इनरव्हील क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर कार्यक्रम आयोजित

मऊ। इनरव्हील क्लब मऊ द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा एक से पांच तक के बच्चों का चयन लॉटरी सिस्टम द्वारा किया गया , जिसमें कक्षा 5 के बच्चे चुने गए, उनको छोटे गमलों में पौधे लगाकर दिए गए और इनरव्हील प्रेसिडेंट नूपुर अग्रवाल ने बच्चों को समझाया कि किस तरह से उस पौधे की देखरेख करनी है, रोज की दिनचर्या में एसेंबली के बाद उसने पानी देना, वह धूप में रखना बताया .आज के मुख्य अतिथि डॉक्टर आशीष वर्मा थे जिन्होंने कक्षा 5 के बच्चों को पौधे वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अर्चना कपूर जी ने किया उन्होंने बच्चों को पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है और उसके बारे में छोटे-छोटे बच्चों को जानकारियां दी। क्लब के अन्य मेंबर्स ने बच्चों को पौधों के संरक्षण और महत्व को समझाया। इस तरह के प्रोजेक्ट, रनिंग प्रोजेक्ट के तौर पर पूरे वर्ष पर्यंत हर महीने किए जाएंगे। क्लब में डॉक्टर कुसुम वर्मा, श्रीमती आशा खत्री, श्रीमती मीना अग्रवाल, श्रीमती अर्चना कपूर ,डॉ रूचि अग्रवाल, श्रीमती मंजुला जयसवाल, श्रीमती मधु कपूर, श्रीमती रंजना जलान, श्रीमती अंजू सेकसरिया, श्रीमती रिचा सिंह उपस्थित थी। बच्चों को फल व मिठाई वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *