अपना जिला

डीएम करेंगे शौचालय निर्माण का स्थलीय निरीक्षण

मऊ। जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु द्वारा 11 जुलाई को स्वच्छ भारत मिशन के (ग्रा0) के अन्तर्गत विकास खण्ड रानीपुर 03ः00 बजे अपरान्ह वार रूम का निरीक्षण शौचालय निर्माण, एम0आई0एस0 फीडिंग, फोटो अपलोडिंग की समीक्षा एवं विकास खण्ड के ग्राम प्रधान, सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की जायेगी तथा 04ः30 बजे अपरान्ह विकास खण्ड के एक ग्राम में शौचालय निर्माण का स्थलीय निरीक्षण भी किया जायेगा।
उक्त बैठक में जिला स्वच्छता समिति के सभी सदस्यगण, जिला पंचायत राज अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, सभी जिला समन्वयक नोडल अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *