अपना जिला

रामकृष्ण भारद्वाज बने विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष

मऊ। विश्व हिन्दू परिषद गोरक्ष प्रांत की गोरखपुर में आयोजित दो दिवसीय कार्य योजना बैठक में रामकृष्ण भारद्वाज को गोरक्ष प्रांत का प्रांत उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा पर विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के मऊ जिले के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह तोमर ने इस मनोनयन पर खुशी जताते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि मऊ जिले में हम लोगों के बीच रहने वाले विहिप के पुराने पूर्णकालिक कार्यकर्ता रामकृष्ण भारद्वाज को शीर्ष नेतृत्व ने गोरक्ष प्रांत का प्रांत उपाध्यक्ष बनाकर आधे पूर्वांचल क्षेत्र यानी 17 जिलों में हिन्दुत्व के सम्मान और सुरक्षा करने की इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर उनका सम्मान बढ़ाया है।
श्री तोमर ने कहा कि इस मनोनयन से वह और विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल से जुड़ा एक-एक कार्यकर्ता खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उनके साथ जिला कार्याध्यक्ष भानुप्रकाश पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष कौशल कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार जायसवाल, गुलशन कुमार राजभर, जिला मंत्री शैलेश मौर्य, बजरंग दल के जिला संयोजक अभिषेक भारद्वाज, जिला सह संयोजक सुजीत भारद्वाज सहित जिले व प्रखण्ड के पदाधिकारियों ने बलिया विभाग के विभाग मंत्री रामकृष्ण भारद्वाज की पदोन्नति करके गोरक्ष प्रांत का प्रांत उपाध्यक्ष बनाने के निर्णय के लिए क्षेत्र संगठन मंत्री अम्बरीष, प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप और प्रांत सह संगठन मंत्री राजेश को कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *