apnamau की Exclusive खबर….D.C.S.K में लागू होगा ड्रेस कोड !
अगर आप मऊ जिले के मशहूर डिग्री कॉलेज ‘दुर्गादत्त चुन्नीलाल सागरमल खण्डेलवाल स्नाकोत्तर महाविद्यालय’ के मौजूदा छात्र हैं ये या इस कॉलेज में एडमिशन लेने जा रहे हैं…तो इस खबर को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है.
क्योंकि आपके कॉलेज ने एक बड़ा फैसला लिया है…कॉलेज ने कहा है कि इस शैक्षणिक सत्र यानि 2018-19 से छात्र छात्रों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की व्यवस्था की जा रही है…कॉलेज का कहना है कि इससे महाविद्यालय में एकरूपता तो आएगी ही सामाजिक भेदभाव भी मिटेगा…कॉलेज का तर्क है कि कॉलेज में शैक्षणिक वातावरण बनाये रखने के साथ-साथ ड्रेस कोड से महाविद्यालय के बाहर का कोई छात्र प्रवेश नहीं कर पाएगा…और कॉलेज के छात्र साथ सहभाव के साथ पठन पाठन का लाभ उठा सकेंगे…महाविद्यालय प्रशासन ने ये भी कहा कि इस पहल से महाविद्यालय में अनुशाषन व्यवस्था बनाये रखने में काफी फायदा होगा…हालांकि अभी कॉलेज ने ड्रेस कोड को लेकर कोई गाइड लाइन जारी नहीं की है…अब देखना होगा डीसीएक के इस पहल पर छात्रों कि क्या प्रतिक्रिया है…खैर हम तो यही चाहेंगे कि कॉलेज में पठन पाठन की व्यवस्था निर्बाध रूप से चलता रहे.

