पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस है ‘बेल’ गाड़ी
2019 चुनाव का फाइनल खेलने से पहले सियासी पार्टियों ने कई राज्यों के सेमिफाइनल की तैयारी शुरू कर दी है…राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि आगामी राज्यों के विधानसभा चुनावों से ही 2019 के आम चुनाव की तस्वीर साफ हो जाएगी…यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के अलावा तमाम दूसरी पार्टियां विधानसभा चुनावों की रणनीति 2019 की आम चुनाव को देखते हुए ही बना रही हैं…और इसको लेकर तैयारियां भी तेज हो गई है…एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी के ‘चाणक्य’ अमित शाह सम्पर्क फॉर समर्थन अभियान में जी जान से जुटे हुए हैं…वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सियासी मैदान में पूरी तैयारी के साथ उतर चुके हैं…इसी क्रम में राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचे पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस को बेल गाड़ी बता मोदी ने चुनावी जंग छेड़ दिया..मोदी ने कहा आज कल कांग्रेस को लोग बेल गाडी कहने लगे हैं..क्योंकि कांग्रेस के ज्यादातर बड़े नेता आज कल जमानत ‘बेल’ पर चल रहे हैं…उन्होंने जनता को कांग्रेस छोड़ने के लिए धन्यवाद कहा और राजस्थान की जनता को कांग्रेस और बीजेपी के कामकाज की तुलना करने को कहा…इस दौरान मोदी ने राजस्थान सरकार की योजनाओं और नीतियों की जमकर तारीफ की…मोदी ने कहा पिछले चार सालों में राज्य और केंद्र सरकार जनता के विकास के लिए तेजी से काम कर रही है…मोदी ने कहा हमारी सरकारें आम आदमी के सम्मान और अभिमान को बनाने के लिए काम करती हैं.

