अपना जिला

डॉ. जूड लखनऊ में भर्ती, हालत नाजुक, भ्रामक सूचना फैला रहे हैं कुछ लोग

लखनऊ। फातिमा हॉस्पिटल मऊ की वरिष्ठ महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जूड का तबीयत खराब होने से उन्हें फातिमा अस्पताल से लखनऊ ले जा कर सेंट जोसेफ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी देखरेख में चिकित्सकों की पूरी टीम लगी हुई है। उनकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है। इधर मऊ जनपद में कुछ लोग बिना मतलब का उनके निधन का समाचार अपने-अपने Facebook पेज पर चला रहे हैं जो निराधार है। ऐसे लोगों को कम से कम किसी भी समाचार को पोस्ट करते समय या इस टाइप की समाचार को लिखते समय मानवता का ध्यान रखना चाहिए। एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में ऐसे समाचार या सूचना को पोस्ट करने से बचना चाहिए। फातिमा अस्पताल में कार्यरत सिस्टर दाना ने बताया कि डॉक्टर जूड की तबीयत नाजुक है चिकित्सकों की टीम उनकी देख रेख में लगी हुयी है। डॉ.जूट के या किसी भी व्यक्ति के प्रति  इस प्रकार का समाचार से लोगों को बचना चाहिए। जहां लोग डॉ. जूड को स्वस्थ होने की दुआ व भगवान से विनती कर रहे वहीं कुछ लोग भ्रामक समाचार या सूचना पोस्ट कर अपनी अमानवीयता को जाहिर कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *