नोएडा पुलिस को बड़ी कामयाबी
उत्तर प्रदेश पुलिस की नोएडा टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है…पुलिस ने शातिर अपराधों को अंजाम देने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है…साथ ही इस मामले में गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया है…पुलिस के हत्थे चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 4 शातिर सदस्य लगे हैं….पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से चोरी के उपकरण, चोरी किये गये जेवरात को बेचकर प्राप्त किये गये 6 लाख रूपये के साथ ही जेवरात, इलेक्ट्रोनिक उपकरण और चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध हथियार बरामद किया है…पुलिस इस घटना को बड़ी कामयाबी मान रही है.


