अपना जिला

रोटरी क्लब के नये सत्र के शुभारंभ में 35 ने किया रक्तदान

मऊ। रोटरी क्लब के तत्वाधान में नगर के शारदा नारायण हॉस्पिटल में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 35 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रोटरी क्लब मऊ हर वर्ष 1 जुलाई को अपने नए सत्र का शुभारंभ रक्तदान जैसे पुनीत कार्य का आयोजन करके करती है। रोटरी रक्तदान का आयोजन कर समाज को प्रेरित करने का प्रयास करती है कि सभी लोग अपने जीवन में इस उत्तम कार्य के प्रति जरूर रूचि लें और रक्तदान करें। रोटरी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष
रोटेरियन गिरिराज शरण अग्रवाल ने कहा कि एक इंसान ही दूसरे इंसान का सहयोग कर सकता है। ऐसे में रक्तदान से पवित्र व पुनीत कोई कार्य नहीं है। श्री अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान महान सामाजिक कार्य है, इससे सभी को करना चाहिए।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ संजय सिंह व रोटेरियन बृजेश कुमार को कार्यक्रम के आयोजन के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से रो. सुशील अग्रवाल, रो. डा. अरविंद श्रीवास्तव, रो. कृष्ण खण्डेलवाल, रो. सचिन्द्र सिंह,  नुपूर अग्रवाल, रो. मुरलीधर यादव,  रो. अजीत सिंह,  रो. विनोद वर्मा,  रो. डा. असगर अली, रो. अतुल जायसवाल, रो. आलोक अग्रवाल, रो. राकेश अग्रवाल,  रो. आलोक कुुुमार, रो. बाबा, आदि मौजूद रहे। अंत में सभी के प्रति सचिव रोटेरियन आशीष अग्रवाल ने आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *