अपना जिला

परिवार परामर्श केंद्र में 11 मामलों का हुआ निस्तारण

मऊ। परिवार परामर्श केंद्र की बैठक रविवार को पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में हुई। इसमें कुल 27 पारिवारिक मामले आए जिसमें परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से 11 मामलों का निस्तारण हुआ। इसमें चार जोड़ो ने अपना सभी मतभेद भुलाकर साथ-साथ रहने को तैयार हो गए वही एक मामले में पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए अग्रसारित कर दी गई। शेष मामलों में बैठक की अगली तिथि आठ जुलाई नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया।
परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से पूजा और नरेंद्र, करिश्मा और तबस्सुम आरा, रीना और रामबचन, भारती और अंकुर ने अपना-अपना मतभेद भुलाकर साथ-साथ रहने को राजी हो गए। वही निधि दूबे और रमाशंकर यादव के मामले में पक्षकारो के बीच सुलह न होने के चलते पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए अग्रसारित कर दी गई। वही संगीता और ओमप्रकाश, नूसरत जहां और मोहम्मद फारुख, परमदेई और राजदेव, सविता और सुधीर, सुरेश और संजय तथा लालसा देवी और सिताबी के मामले में पक्षकारों के लगातार अनुपस्थित रहने तथा कोर्ट में मामला लंबित होने के चलते पत्रावली निस्तारित कर दी गई। इस दौरान नौ मामलों में कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुआ वही सात मामलों में पक्षकारों ने सुलह के लिए समय की मांग किया। जिस पर सात मामलों में 08 जुलाई तथा नौ मामलों में 15 जुलाई की तिथि नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में परामर्श केंद्र के सदस्यगण सर्वेश दूबे, डा. एमए खान, विनोद कुमार सिंह, अर्चना उपाध्याय, दीवान चंदा सिंह, महिला आरक्षी गीता देवी और प्रियंका सिंह ने अपना योगदान दिया। इस मौके पर काफी संख्या में पक्षकार और उनके परिजन उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *