20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार
मऊ। थाना चिरैयाकोट में दिनांक 28.06.18 को प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान भीखमपुर से फेकू पुत्र टिमल निवासी इब्राहिमचक, शिवपूजन राम पुत्र स्व0 शिवनाथ राम निवासी यहियाचक थाना चिरैयाकोट मऊ के कब्जे से क्रमशः 10-10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरूध्द मु0अ0सं0 97,98/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों का चालान न्यायालय किया गया।
