Uncategorized

रमेश पटेल हत्याकांड हत्या के खुलासे को क्रमिक अनशन जारी

● आंदोलन को आल इंडिया जन संघर्ष समिति का भी समर्थन

बिल्थरारोड/बलिया। रमेश पटेल हत्याकांड के खुलासे व पुलिस की भ्रष्ट कार्यशैली के विरूद्ध उभांव थाना क्षेत्र के तिरनई खिजिरपुर चट्टी पर रहे बेमियादी अनशन बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा। भारतीय आजाद पार्टी के नेतृत्व में चल रहे अनशन में वक्ताओं ने मृतक को न्याय दिलाने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। कहा कि मामले के खुलासे तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। वक्ताओं ने इस दौरान पुलिस-प्रशासन पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि डेढ़ माह से एक मृतक को न्याय दिलाने के लिए जनता संघर्षरत है परन्तु पुलिस आज भी इस मामले को दबाने पर लगी हुई है। वक्ताओं ने क्षेत्रीय प्रतिनिधियों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि क्या उनका फर्ज मृतक के बहन को न्याय दिलाना नहीं बनता है। कहा कि जनता प्रदेश में स्थापित कानूनराज का नमूना यहां बखूबी देख रही है। उधर आल इंडिया जन संघर्ष समिति के महासचिव राघवेन्द्र कुमार ने अपने साथियों समेत इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस मौके पर वे ग्रामवासियों व मृतक की बहन से की गयी बातचीत के आधार पर उन्होने रमेश पटेल की हत्या को नाजायज सम्बन्धों का नतीजा बताया। कहा कि जब मृतक की बहन ने इस सम्बन्ध में तहरीर दे दी है तो पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाही क्यों नही कर रही है। उन्होने एसपी बलिया को खुद आगे आकर इस मामले की तहकीकात करने को कहा ताकि मृतक के परिजनों को न्याय मिल सके। बुधवार को अनशन पर बैठने वालों में विनोद यादव मानव, भरत पटेल, स्वतंत्र पटेल, रामशरण, हरेन्द्र प्रसाद राजभर, हीरामन सिंह पटेल, शिवकुमार प्रधान, वारिस अली, उदयभान यादव, जयसिंह पटेल, हरिन्द्र कुमार, सुखनंदन, प्रभुनाथ, शिवमुनी रंजन, लक्ष्मीना देवी प्रमुख रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *