सम्मान : रोटरी क्लब मऊ को जोन स्तर पर मिले 22 पुरस्कार
मऊ। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 की ओर से आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मऊ क्लब ने कई उत्कृष्ट कार्यों को लेकर जलवा बिखेरा। जोन स्तर पर मऊ रोटरी क्लब को 22 पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
जोन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रोटेरियन रणजीत सिंह ने कहा कि मऊ का कार्य सराहनीय है। जनता के बीच रोटरी क्लब का एक नया आयाम देखने को मिला है । अध्यक्ष शमीम अहमद और सचिव डॉक्टर असगर अली की अगुवाई में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित करना सराहनीय कार्य रहा जबकि निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा ,पौधारोपण, ई लर्निंग, स्वच्छता मिशन, रेलवे यात्री स्वच्छता जागरूकता, बच्चों को डिजिटल शिक्षा, ब्रंच डेस्क ,बैंक शूज, टूथपेस्ट किताब के अलावा मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। जबकि शहीद पारसनाथ सिंह की पुण्यतिथि पर शिक्षा उन्नयन गोष्ठी एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब ने सराहनीय कार्य किया है। इसके फलस्वरुप रोटरी क्लब मऊ को गोल्ड क्लब से पुरस्कृत किया गया है। इसके अलावा दूसरे सराहनीय कार्यों के लिए 22 पुरस्कार भी दिए जा रहे हैं सेक्रेटरी के ब्राउच सेकेंडरी अवार्ड से सम्मानित किया गया जबकि अध्यक्ष को सिल्वर प्रेसिडेंट का खिताब मिला है। इस अवसर पर डॉक्टर एस एन खत्री , सचिंद्र सिंह, डॉक्टर संजय सिंह,डॉ अजीत सिंह, डॉ एस सी तिवारी, डॉक्टर असगर अली, समीम अहमद, आलोक खंडेलवाल, राकेश गर्ग , प्रदीप सिंह, डॉक्टर संजय वर्मा आदि ने उत्कृष्ट पुरस्कार की प्राप्ति के लिए प्रसन्नता जाहिर की है।

