चर्चा में

मऊ में सिटी मेगा मार्ट का भव्य रिटेल शोरुम खुला, आकर्षक रेन्ज के साथ कम्पनी लायी है, इनामों का खजाना

(आनन्द कुमार)
मऊ। विकास की ओर अग्रसर अपना मऊ तेजी से रिटेल मार्केट के क्षेत्र में एक से एक से बढ़कर एक ब्रांड के शोरूमों के खुलने से व्यवसायिक क्षेत्र में तरक्की करता जा रहा है। ऐसे में जहां नगर के सहादतपुरा से लेकर नरई बांध की ओर तमाम कम्पनियों ने अपने अपन ब्रांड के माल को खोला है वहीं रविवार को नगर के भीटी इलाके की तरफ विकास की एक नई इबारत लिखी सिटी मेगा मार्ट ने। जिसके भव्य रिटेल शोरूम का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष मुहम्मद तैयब पालकी ने फीता काटकर किया। सिटी मेगा मार्ट का यह रिटेल शोरूम देश का तीसरा रिटेल शोरूम है। पहला और दूसरा रिटेल शोरूम वाराणसी और रुद्रपुर में खुल चुका है। कंपनी जल्द ही अपना चौथा और पांचवां माल मऊ जनपद के ही घोसी और देश की राजधानी दिल्ली में खोलने की तैयारी कर ली है।
शोरूम में जेंट्स वियर, लेडीज बियर, किड्स वियर, एसेसरीज व घर की जरूरत के सामानों का पूरा रेंज उपलब्ध है। कंपनी ग्राहकों को उच्च क्वालिटी और आकर्षक डिज़ाइनों के साथ खरीदारी में बचत का वादा भी कर रही है। कंपनी प्रमोटर ने बताया कि ग्राहकों को खरीदारी पर आकर्षक पुरस्कार भी रखा गया है। जिसमें मोटरसाइकिल, टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन सहित अन्य इनाम जीतने का मौका दिया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी हर 999 रुपए और उससे उपर की खरीद पर एक आकर्षक सुनिश्चित उपहार दे रही है।
उद्घाटन के बाद नगर पालिका अध्यक्ष मु. तैय्यब पालकी ने कहा कि यह मऊ के लिए गौरव की बात है कि कोई देश की बड़ी कंपनी अपना बड़ा मेगा स्टोर की तीसरी शाखा खोलने के लिए मऊ को चुनती है साथ ही वह एक और ब्रांच घोसी में खोलने का शीघ्र वादा भी कर रही है। उन्होंने कहा कि अति पिछड़े इलाके मऊ की तरक्की के लिए यह बड़े-बड़े स्टोर काफी फायदेमंद साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगा और ग्राहकों का लाभ होगा।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में घोसी विधान सभा से बसपा के पूर्व प्रत्याशी व पार्टी के युवा नेता अब्बास अंसारी सहित प्रेम चेतन, प्रशांत शर्मा, अंकेश गुप्ता, उमेश सिंह, राजन सिंह, सुरेश सिंह, रिंकू गुप्ता, अंनत कुमार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

One thought on “मऊ में सिटी मेगा मार्ट का भव्य रिटेल शोरुम खुला, आकर्षक रेन्ज के साथ कम्पनी लायी है, इनामों का खजाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *