Uncategorized

क्यों चर्चा में है जाह्नवी और भंसाली की मुलाकात ?

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की फिल्मकार संजय लीला भंसाली से मुलाकात इन दिनों खूब चर्चा में है. सोशल मीडिया से लेकर अखबारों और न्यूज चैनलों की खबर में जाह्नवी और संजय लीला भंसाली की मुलाकात सुर्खियों में है.इस मुलाकात को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं. कोई इस मुलाकात के पीछे भंसाली की किसी नई फिल्म की बात कर रहा है. तो कोई निजी कारणों का हवाला दे रहा है. जबकि आधिकारिक रूप से कुछ भी साफ नहीं है. हालांकि सूत्रों की माने तो जो भंसाली एक नई फिल्म की योजना बना रहे हैं. जिसमें जाह्नवी को कास्ट किया जा सकता है. हम आपको बता दें कि फिलहाल दीवंगत अभीनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी करण जौहर की फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग में व्यस्त हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *