अपना जिला

अमिला में भरत मिलाप का भव्य आयोजन, प्रभु की आरती के साथ श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

अमिला। श्री ठाकुरद्वारा रामलीला समिति के तत्वाधान में विजयादशमी पश्चात शुक्रवार की देर शाम नगर भ्रमण के दौरान अमिला नगर पंचायत के मध्य चौक स्थित नंदीग्राम में बारिश के दौरान ही पुष्प वर्षा कर भरत मिलाप का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्र में भक्तिमय माहौल व्याप्त हो गया।

कार्यक्रम में प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण व भरत के भावनात्मक मिलन दृश्य को मंचित किया गया, जिसे देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। भरत मिलाप के उपरांत श्रद्धालुओं ने प्रभु की आरती उतारी और प्रसाद ग्रहण किया।

नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह भक्तों ने पुष्पवर्षा कर प्रभु श्रीराम के स्वागत में भक्ति का वातावरण और प्रगाढ़ बना दिया। देर रात तक चलने वाले इस कार्यक्रम में आसपास से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और धार्मिक आयोजन का हिस्सा बने।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *