मऊ की ऐतिहासिक भरत मिलाप अब 05 व 06 अक्टूबर को
श्री रामलीला मेला समिति मऊ के संरक्षक भरत लाल राही ने बताया कि भारी बारिश के चलते स्थगित हुई मऊ की ऐतिहासिक भरत मिलाप अब 05 व 06 अक्टूबर की रात्रि यानि सोमवार की भोर में होगी। उन्होंने कहा कि भरत मिलाप की तैयारी पहले से है और शेष जो तैयारी है वह फिर से शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया की इस बाबत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से वार्ता हो चुकी है।


