अपना जिला

PM काशी में मऊ के लोगों ने टीवी में सुना

मऊ,पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी हो गई । इस अवसर पर कोपागंज ब्लाक के सभागार में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त ने उपस्थित लाभार्थी किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये किस्त वाराणसी से जारी की है, जहां से 9.70 करोड़ पात्र किसानों के बैंक खाते में ये किस्त भेजी गई है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को अत्यधिक लाभ प्राप्त हो रहा है। डीबीटी प्रणाली के माध्यम से राशि बिना किसी बिचौलिए के सीधे किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त ने किस्त को लेकर कहा कि “कोई बिचौलिया नहीं, कोई कट कमीशन नहीं, कोई हेराफेरी नहीं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि सीधे किसानों के खाते में पहुंचती हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि बिना किसी अवरोध के निरंतर जारी है। अब तक लगभग ₹3.75 लाख करोड़ की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है।देश के 10 करोड़ किसान भाइयों-बहनों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत ₹21,000 करोड़ की राशि भेजी गई है।

इस अवसर पर भाजपा के मीडिया प्रभारी कृष्ण कांत राय हिमांशु राय पीयूष साहनी सर्वेश राय सुरेन्द्र राजभर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *