उत्तर प्रदेश

गृह युद्ध जैसे हालात को रोकने के लिए जनसंख्या कानून बहुत जरूरी : मोहित त्यागी

ग़ाज़ियाबाद । विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन ने जनसंख्या कानून बनाने को लेकर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में कई यात्राएं निकाली ,धरना प्रदर्शन के बाद उप जिला अधिकारी मोदीनगर के माध्यम से प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष मोहित त्यागी ने बताया की जनसंख्या कानून बनवाने की मांग को लेकर फाउंडेशन पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से संघर्षशील है उन्होंने बताया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी जी के नेतृत्व में देशभर में 22 राज्यों के 400 से अधिक जिलों में अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं संगठन के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी भी समर्थन कर चुके हैं उन्होंने कहा कि 125 सांसदों ने जनसंख्या कानून के पक्ष में समर्थन पर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत विश्व में सबसे आबादी वाला देश है चीन ने अपनी नीतियों के जरिए जनसंख्या पर नियंत्रण पाया है। भारत को चीन की तरह कड़ा जनसंख्या कानून बनना होगा। दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले को सभी सरकारी सुविधाओं से वंचित करना होगा तीन बच्चे पैदा करने वाले को वोटिंग का अधिकार समाप्त करना होगा। सतीश चौधरी ने बताया देश को गृह युद्ध जैसे हालात से बचने के लिए जनसंख्या कानून बनाना बहुत जरूरी हे।

इस अवसर परजिला अध्यक्ष मोहित त्यागी जिला उपाध्यक्ष गीता चौधरी जिला महासचिव जयवीर त्यागी त्यागी सुमित त्यागी प्रदेश सचिव
व्यवस्था प्रमुख सतीश चौधरी अनुज त्यागी जिला संयोजक  संदीप सैनी  जिला संरक्षक जितेंद्र शर्मा विकास त्यागी लोकेश जाटव विजय कश्यप सुनीता सैनी कृष्ण शर्मा जी अमित कुमार प्रमोद प्रजापति दर्पण जाटव अमित जाटव प्रदीप सैनी रोहित त्यागी गीता कौशिक संयोजक अलका चौधरी मनीष त्यागी सचिन शर्मा आदि संगठन के लोगों उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *