शोक संदेश

पत्रकार प्रवीण राय के बड़े भाई आलोक राय का निधन

मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोरौली निवासी मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के ज़िलाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण राय के बड़े भाई आलोक राय का वाराणसी के एपेक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्होंने रात में 8.30 अंतिम सांस ली, उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया था, उनका पार्थिव शरीर रात को वाराणसी से गांव आ गया था। आपका अंतिम संस्कार दोहरीघाट स्थित मुक्ति धाम पर शुक्रवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा।

उनके निधन का समाचार सुनते ही मऊ के पत्रकारों, समाजसेवियों, राजनेताओं, चिकित्सक, अधिवक्ता, व्यापारियों, अधिकारी, कर्मचारियों व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।

पत्रकार रंजीत राय की कलम से…

हम इस पल को कभी भुला न पाएंगे🙏आप हम सबको आलोक जी बहुत याद आएंगे😔,जब मैं विगत दोनों अपने परम मित्र बड़े भाई रजनीश राय जी के साथ अपने परम मित्र, बाल सखा (सहपाठी) आलोक राय उर्फ नन्हे जी का हालचाल जानने अपने गांव कोरौली उनके घर पहुंचा , तो वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण राय के बैठका (बंगला) पर गांव के अति प्रतिष्ठित,अति बुजुर्ग गिरिजा दादा से अठखेलिया करते समाजसेवी बड़े भाई संजय राय और इस अवसर के आनंद का साक्षी बनकर आनंद प्राप्त करते हम सबके बड़े भाई अवधेश राय जी, कुरूंगा निवासी बड़े भाई रजनीश राय जी, सखा सुदर्शन उर्फ टंकू, भाई अंशु राय, स्वयं मेरे सहपाठी आलोक राय और उनके छोटे भाई पत्रकार प्रवीण राय जी,🙏 प्रवीण जी अपने बड़े भाई आलोक राय जी का दिल्ली एम्स से इलाज कराकर घर लौटे थे🙏,लेकिन आज मेरे अति प्रिय बाल सखा, मेरे पारिवारिक आलोक राय उर्फ नन्हे जी ( उम्र 42 वर्ष ) ने धोखा दे दिया, आलोक, मेरे भाई,,सखा,मेरे सबकुछ, मै आपको वचन देता हूं कि आप मुझे बीच में छोड़कर ईश्वर के श्री चरणों में स्थान प्राप्त कर लिए, ईश्वर सर्व शक्तिमान है, वह कभी किसी का बुरा नहीं चाहता हैं, इसलिए मेरे आराध्य महादेव जी ने आपके परिवार के प्रति जो गंभीर जिम्मेदारियां मुझे सौंपी है मैं उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और विश्वास के साथ करूंगा, और अब मित्र धर्म सिर्फ मैं निभाऊंगा, आपके द्वारा समाज के हित में किए जाने वाले हर अधूरे कार्य को मैं पूरा करूंगा,यह मेरी अखंड प्रतिज्ञा है,💪आपकी कमी का हमेशा गांव वालों को एहसास रहेगा, जब शाम की चाय की चुस्की आप के बैठका पर आपके साथ नहीं ले पाएंगे,🌹आलोक जी की धर्मपत्नी श्रीमती नीतू राय , बड़े सुपुत्र मंगलम राय जी (उम्र 14 वर्ष) और सुपुत्री राज नंदिनी जी ( उम्र 11 वर्ष) का रो=रो कर बुरा हाल है, आलोक राय जी के निधन की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई,और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, उनके आवास पर ढांढस बढ़ाने वालों का कल देर शाम से ही ताता रहा जो अब भी जारी है, आपका अंतिम संस्कार दोहरीघाट स्थित मुक्ति धाम पर आज सुबह 10 बजे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *