अपना जिला

सरेशाम रेलवे जंक्शन पर युवक की पीट पीटकर हत्या

मऊ में बदमाशों ने मंगलवार की शाम लगभग 8:15 बजे मऊ जंक्शन स्टेशन के सामने युवक की पीट पीट कर बुरी तरह से लहुलुहान कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गुलशन यादव के नाम से हुआ। मृतक हिस्ट्रीशीटर एवं गैंगस्टर था। हत्या के समय रोडवेज़ पर था जाम! रेलवे और रोडवेज के पास सरेशाम हत्या की यह वारदात पहली बार है। बदमाशों ने आते जाते यात्रियों के बीच हत्या को दिया अंजाम ! पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, छानबीन में जुट गई है। घटना स्थल पर मृतक के शरीर से बहा है बहुत ज़्यादा खून! घटना एक युवक रणधीर यादव घायल है जो हमला के बाद जान बचाकर भाग निकला। जिससे पुलिस ले रही जानकारी!
अपर पुलिस अधीक्षक मऊ महेश सिंह अत्री ने कहा पुलिस युवक के पुराने रिकॉर्ड और आज के घटनाक्रम को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखी है । शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है । परिजनों का रो रो कर है बुरा हाल!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *