अपना जिला

अवैध खनन के खिलाफ SDM का सिंघम खलल

० रात में पुलिस बल के साथ छापामारी कर अवैध खनन को रोका
0 चेयरमैन पति पर खनन कराने का आरोप
@ पवन कुमार पांडेय
मधुबन। नवागत एसडीएम राजेश अग्रवाल अपनी तेज तर्रार छबि की वजह से इन दिनों काफी चर्चा में हैं। मंगलवार की रात वह सिंघम मोड में नजर आये। अवैध खनन की सूचना पर रात में ही मौके पर पहुंचे और खनन रुकवा कर खनन माफियाओं को सख्त संदेश दिया कि तहसील क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी हाल में नहीं होगा । चाहे दिन हो या रात, खनन माफियाओं की दाल नहीं गलने वाली। हुआ यूँ की मंगलवार की देर शाम एसडीएम राजेश अग्रवाल जिला मुख्यालय से मीटिंग अटेंड कर वापस लौट रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि नगर पंचायत मधुबन के वार्ड नंबर 7 उसरी पोखरा में जेसीबी द्वारा अवैध रूप से पोखरी की खुदाई की जा रही है। फिर क्या था, एसडीएम ने तत्काल मधुबन पुलिस को फ़ोन कर फोर्स साथ लिया और मौके पर पहुँच गए।
एसडीएम ने बताया कि उक्त गाँव में जेसीबी द्वारा पोखरी की खुदाई चल रही थी। जब इसके सम्बन्ध में परमिशन के कागजात मांगे गए तो कोई कागज प्रस्तुत नहीं की गयी। सूत्र की मानें तो जाँच में पता चला कि उक्त खनन नगर पंचायत मधुबन के वर्तमान अध्यक्ष के पति द्वारा दबंगई के बल पर कराया जा रहा था।


एसडीएम ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि तहसील क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध खनन की अब कोई जगह नहीं है। चाहे कितना ही बड़ा भू माफिया हो उसके खिलाफ शख्त एक्शन लिया जायेगा।
इस सवाल पर कि क्या उन्हें रात में कार्यवाही करने से डर नहीं लागता, एसडीएम ने कहा कि मुझे किसी का डर नहीं, चाहे वह कितना भी बड़ा गुंडा हो क्यों न हो। प्रशासन उसके साथ कड़ाई से निपटेगी। गुंडे या तो तहसील क्षेत्र को छोड़ कर भाग जायेंगे या उनकी जगह जेल में होगी। एसडीएम ने यह भी कहा कि कल मौके पर लेखपालों की टीम भेज कर राजस्व की हुए नुकसान का आकलन कराया जाएगा और सम्बंधित के खिलाफ न केवल मुकदमा कायम कराया जायेगा बल्कि नुकसान का हर्जाना भी वसूला जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *