अपना जिला

MLA की पहल, 10 सड़कों का प्राक्कलन तैयार, मधुबन को नई सड़कों की सौगात

@ पवन कुमार पांडेय
मधुबन । विधान सभा मधुबन के 10 जर्जर सड़कों का विधायक रामबिलास चौहान द्वारा शासन में पहल कर प्राक्कलन तैयार कराया गया है। क्षेत्र को शीघ्र ही कुछ महीनो में नवीन सड़को का सौगात मिलने का आसार नजर आ रहा है । निर्माण के बाद गढ्ढायुक्त सड़कों से छुटकारा मिल जाएगा ।
बतादे कि मधुबन क्षेत्र के भैरोपुर से करखन्ना तक (4.500 किमी), पांती से कतकौली सम्पर्क मार्ग(2.690 किमी कार्य पूर्ण ),सुग्गीचौरी से धर्मपुर विशुनपुर मार्ग (6.00 किमी),चक्की मुसाडोही सम्पर्क मार्ग (4.200 किमी),बहरामपुर भैरोपुर मार्ग (3.500 किमी), सुग्गी चौरी से बरहज घाट तक (6.500 किमी), सुग्गी चौरी बरहज डांडी मार्ग (0.840 किमी कार्य पूर्ण),दोहरीघाट से विक्ट्री इण्टरमिडिएट कालेज मार्ग (0.850 किमी),गोठा से नई बाजार तक ( 3.100 किमी.) और कस्बा खास सम्पर्क मार्ग (0.800 किमी.) मार्ग वर्षो से गढ्ढे में तब्दील हो चुकी थी । आवागमन करने वाले यात्री उपरोक्त सड़को पर जान जोखिम में डाला कर यात्रा करने को विवश थे । क्षेत्रीय लोगों के लगातार मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक रामबिलास चौहान ने शासन में पहल करते हुए उपरोक्त 10 सड़कों का प्राक्कलन तैयार कराया है । जिसमे 2 सड़को का कार्य पूर्ण भी हो चुका है । शेष 8 सड़को का कुछ ही महीनों में निर्माण पूर्ण होने पर क्षेत्रीय लोगों को सौगात मिलने आसार है । क्षेत्रीय लोगों को इस बात की जानकारी होते ही खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर अभिषेक सिंह,राहुल दीक्षित, प्रेमभूषण पांडेय, राजब्बर चौहान, रामा चौहान आदि ने खुशी का इजहार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *