मिसाल-ए-मऊ

मऊ की बेटी ज्योत्सना ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, क्षेत्र में खुशी की लहर

घोसी, मऊ। घोसी तहसील अंतर्गत अमिला निवासी समाजसेवी, पत्रकार एवं अधिवक्ता विमल कृष्ण राय की पुत्री ज्योत्सना राय ने CBSE बोर्ड की 10वीं परीक्षा में संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल, वाराणसी से 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

शुक्रवार को दोपहर मुहल्ला वासियो द्वारा ज्योत्सना राय का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। बताते दे कि गत 13 मई 2025 को सीबीएससी बोर्ड का रिजल्ट आया जिसमे ज्योत्सना राय ने हाईस्कूल में 97.6 प्रतिशत अंक पाकर अपने विद्यालय का नाम साथ मऊ जनपद का भी नाम रोशन किया।

बताते दे कि ज्योत्सना राय की प्राथमिक शिक्षा गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज स्थित सेंट जोसेफ स्कूल, हुई थी। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ विद्यालय में बल्कि पूरे अमिला क्षेत्र में हर्ष की लहर है। स्कूल के प्रबंधक राहुल सिंह, निदेशक, प्रिंसिपल एवं सभी अध्यापकों ने खुशी जाहिर की है। वहीं, अमिला गांव में मिठाइयाँ बांटी गईं और बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।
ज्योत्सना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बाबा जय कृष्ण राय की प्रेरणा, पिता विमल कृष्ण राय के मार्गदर्शन, माता पूनम राय और बुआ अनिशा राय की मेहनत और चाचा जैसे स्नेह देने वाले उमाशंकर उपाध्याय को दिया।
साथ ही उन्होंने गुरुजनों और विद्यालय प्रबंधन के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।
यह सफलता न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे मऊ जनपद के लिए गर्व का विषय बनी हुई है।
इस बधाई देने के दौरान शिवम राय, विमल कुमार राय, मनीष राय, दीनानाथ राय, सुनील राय, अभय राय,अजय राय, देवकांत राय, रितेश राय, अखिलेश राय, विनोद त्रिपाठी, मिथिलेश कुमार राय, मदन राय, शिवम शंकर, दुर्गेश गुप्ता, विनीत राय, गुड्डू राय, आफताब अहमद, नूर मोहम्मद सहित सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *