मऊ के शक्ति सिंह जाएँगे चेक गणराज्य यूरोप
भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता, पश्चिम बंगाल में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी संभाल रहे मऊ के निवासी और दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शक्ति सिंह की उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है शक्ति सिंह ने मऊ को एक बार फिर से गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है, शक्ति सिंह चेक गणराज्य यूरोप में आयोजित हो रही 53 वीं ग्रांड पिलसनर लिब्रेशन वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। इसके पूर्व भी कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में शक्ति भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके इस उपलब्धि पर लोगों ने उन्हें मोबाइल पर फ़ोन, एसएमएस कर बधाई दिया है। पूरे मऊ की तरफ से शक्ति सिंह को शुभकामनाएं।



