इनरव्हील क्लब ने स्कूल को दिया पंखा, दो बच्चों की फीस भी जमा करेंगी
मऊ। इनरव्हील क्लब मऊ की सदस्यों ने बुधवार को मऊ के सलाहाबाद मोड़ स्थित मुन्नी देवी स्कूल में विद्यालय के दो बच्चों की फीस जमा करने का बेड़ा उठाया साथ ही साथ विद्यालय के लिए दो पंखा भी भेंट किया इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
क्लब की अध्यक्ष मीना श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्कूल स्टाफ को पंखे भेंट करते कहा कि मानवता की सेवा को समर्पित क्लब का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता करना, मेडिकल कैंप लगाना, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाना आदि है।
क्लब की वाईस प्रेसिडेंट विद्या चौहान ने बताया कि गर्मी के मौसम में स्कूल में अलग-अलग क्लासों में पंखे की आवश्यकता थी जिसको ध्यान में रखते हुए क्लब द्वारा स्कूल को पंखे भेंट किए गए है। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा जरूरत पड़ने पर स्कूल को अन्य सामान भी दिया जाएगा ताकि कोई भी विद्यार्थी शिक्षित होने से वंचित न रहे।
इस अवसर पर स्कूल में वृक्षारोपण भी किया गया और स्कूली बच्चों को फल, मिष्ठान व कोल्ड-ड्रिंक भी वितरित किए गए
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्या चौहान, ज्योति सिंह, आईएसओ रितु अग्रवाल, डॉ कुसुम वर्मा, मीना अग्रवाल, शिवा अग्रवाल आदि उपस्थित रही।




