अपना जिला

वोट की ताकत को पहचानिये और राष्ट्रवादी भाजपा को चुनिए: शक्ति सिंह

मऊ। दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और भाजयुमों प्रभारी शक्ति सिंह घोसी लोकसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मैराथन बैठकें,जनसभा और पैदल यात्रायें कर रहे हैं जिसमें उन्हें जनता का भारी समर्थन प्राप्त हो रहा है इन्ही यात्राओं के क्रम में शक्ति सिंह घोसी लोकसभा क्षेत्र के इटौरा में थे जहाँ उन्होंने पैदल यात्रा के बाद आयोजित चौपाल में जनता से संवाद कर विभिन्न मुद्दों के साथ-साथ पार्टी की नीतियों और सरकारी योजनाओं की भी चर्चा की युवाओं के रोजगार संबंधित मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने युवाओ को आश्वस्त किया कि भाजपा के डबल इंजन की सरकार विकास की गति में और तेजी लायेगी जनता की मांग पर मऊ से इटौरा होती बलिया के लिए सरकारी बस सेवा चलाने के लिए आश्वस्त किया।घोषी की जनता में चर्चा का विषय है कि पहली बार कोई नेता जाति से ऊपर उठकर उनसे नौकरी, अस्पताल, स्कूल, शिक्षा, चिकित्सा आदि विषयों पर बात कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *