डीएम ने गैंगस्टर एक्ट के तहत 07 लाख 34 हजार की संपत्ति को कुर्क करने के दिए आदेश
मऊ। जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 07 लाख 34 हजार की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश जारी किए। जिसमें धर्मेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय प्रकाश गौड़ सा0 कस्बा बड़हलगंज मोहल्ला चिल्लूपार कलूटशाह शिवाला थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर के नाम पर यू0पी0 53 सी0जेड0 5548 मारुति सुजुकी ब्रेजा कार जिसकी अनुमानित मूल्य रू0 5,75000 वाहन संख्या यू0पी0 53 सी0एक्स0 9850 हीरो सुपर स्प्लेंडर जिसकी अनुमानित मूल्य रू0 35000 एवं वाहन संख्या यू0पी0 53 डी0ई0 1162 बजाज पल्सर जिसकी अनुमानित मूल्य रुपए रू0 56000 है। मान सिंह पुत्र जयप्रकाश शर्मा निवासी इंदारा पश्चिम पट्टी थाना कोपागंज जनपद मऊ के नाम पर वाहन संख्या यू0पी0 54 ए0यू0 6047 मोटरसाइकिल जिसकी अनुमानित मूल्य ₹68000 है को कुर्क करने के आदेश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। इन अभियुक्तों द्वारा अपराध करके अवैध धन अर्जित कर इन वाहनों को क्रय किया गया था इन सभी अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।


