जनसंख्या नियंत्रण क़ानून लागू करने के लिए बिहार में सड़कों पर उतरा जनसैलाब
बिहार। देश में बढ़ती जनसंख्या को लेकर जनसंख्या की वजह से समस्या की ढेर पर खड़ा भारत में जनसंख्या को लेकर विरोध के स्वर मुखर होने लगे जहाँ जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन के तत्वावधान में शुक्रवार को बिहार के लखीसराय में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग के समर्थन में 80 घोड़े, हाथी, ऊंट और सैकडों कार, मोटरसाइकिल तथा हजारों लोगों के साथ एक बड़ी अभूतपूर्व शोभायात्रा निकाली जो कि संगठन में पहले कभी भी और कहीं भी देखी नहीं गई।
तीन-चार घंटे की शोभायात्रा के बावजूद सभा में भी लगभग 500 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही। लखीसराय विधायक एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा तथा विधायक मुंगेर प्रणव कुमार भी उपस्थित रहे। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सभा को छत्तीसगढ से आनलाईन संबोधित किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन जब तक देश में कुल जनसंख्या नियंत्रण क़ानून लागू नहीं हो जाएगा संगठन चैन से नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि भारत की एकता अखंडता, बच्चों का भविष्य व भारत अस्कोमि बचाने के लिए इस क़ानून को लागू करना अति आवश्यक है। उन्होने हर समाज के लोगों को इस क़ानून के समर्थन में अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर अपने देश के भविष्य को ध्यान में रखकर आगे आकर समर्थन देने की माँग की।
इस आयोजन पर राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण मुरारी ने इस आयोजन की सफलता पर सभी को बधाई दिया है ।






