सीएम योगी से मिले प्रदेश के अपर महाधिवक्ता अनिल प्रताप सिंह
लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में अधिवक्ता व शासन द्वारा मनोनीत उत्तर प्रदेश के अपर महाधिवक्ता एडवोकेट अनिल प्रताप सिंह ने मंगलवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मिलकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें सौंपी गई नई ज़िम्मेदारी के प्रति शासन के मंशा और न्यायोचित कार्य करने दिशा निर्देश दिया।
अनिल प्रताप सिंह ने कहा कि महाराज जी से मुलाक़ात के दौरान उनका आशीर्वचन प्राप्त हुआ और महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर दिशा निर्देश प्राप्त हुआ । इस मुलाक़ात के दौरान श्री सिंह के पुत्र उच्च न्यायालय में अधिवक्ता अक्षय कुमार सिंह भी साथ रहे । आपको बताते चलें कि अनिल प्रताप सिंह मूल रूप से मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के अन्नूपार केरमा गांव रहने वाले हैं ।


