किड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल अदरी मोड़ मऊ में जल संरक्षण विषय पर कार्यक्रम सम्पन्न
मऊ। किड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल निकट अदरी मोड़ में जल संरक्षण विषय पर नौनिहालों के बीच एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चो को जल संरक्षण के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती लघुता सिंह ने बच्चों को बताया कि जल संरक्षण के लिए हमें नित्य के कामो में जल की बचत कैसे करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जल की एक बूंद भी जीवन के लिए कितनी महत्वपूर्ण है।बच्चों को सिखाते हुए प्राचार्या ने बताया कि हमें जितनी आवश्यकता हो उतनी ही पानी प्रयोग में लाना चाहिए, चाहे वो पीने का पानी हो या नित्य क्रिया से जुड़े हुए कार्य हो।हमें अपने घरों में बरसात का पानी भी इकठ्ठा करने का प्रयास करना चाहिए। हमें नदी, तालाब, झीलों का पानी भी संरक्षण करना चाहिए।जल संरक्षण में पेड़,पौधों का भी बहुत योगदान होता है। अतः विद्यालय परिवार की तरफ से सभी बच्चों से यह आग्रह किया गया है कि वे अपने जन्मदिन के अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करें। नन्हें- मुन्हें बच्चों को ये भी सिखाया गया कि आप कहीं भी नल खुला हुआ ना छोड़े और अगर कहीं खुला हुआ नल देखते हैं तो आप बंद कर दें। आप पीने के लिए भी उतना ही पानी ले जितना आप पी सकें और जितना आवश्यक हो।कार्यक्रम के अंत में बच्चों को जल की उपयोगिता और उसको बचाने के अत्यंत उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।
इस अवसर पर श्रेयांश राय, देवांश राय, आयुष यादव, सम्मानिता सिंह, देविका प्रकाश राय, रुद्रांश चौहान, अनन्या चौहान, देवांशी राय, अंश चौहान, आरव सिंह, उर्विल सिंह, आकृति चौहान, पुण्य आरंभ देव, भूमि चौहान, आयुष प्रताप सिंह, वैदिक शिवा, शिवांगी, अदित्री सिंह, इवान सत्रेय, अद्विक सिंह, दिव्यांशी विंद, समर प्रताप सिंह, अमं चौहान, श्लोक पांडेय, खुशी सिंह,उन्नति मिश्रा,अंशिका मौर्या, अनामिका मौर्या, कौटिल्य मद्धेशिया, अभय गोंड, शशांक कुमार प्रभाकर बच्चे उपस्थित रहें।



