अपना जिला

पूर्व सैनिकों ने मिलन एवं चिंतन बैठक में भरी हुंकार, कहा ओआरओपी की विसंगतियां दूर करा कर ही लेंगे दम

प्रयागराज। पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन प्रयागराज के तत्वावधान में पूर्व सैनिकों का मिलन एवं चिंतन बैठक महेंद्रनगर समीप टीपी नगर प्रयागराज में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित पूर्व सैनिकों के बीच सम्पन्न हुई जिसका संयोजन के सी श्रीवास्तव ने अपने आवास परिसर महेंद्र नगर मे किया बैठक की अध्यक्षता कैप्टन पी के मिश्रा व संचालन सत्यपाल श्रीवास्तव ने किया मुख्य अतिथि वीर सेनानी के संरक्षक पूर्व सुबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व सुबेदार ईश्वर चंद्र तिवारी व नरोत्तम त्रिपाठी रहे ।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान भारत माता की जय ,पूर्व सैनिक आए है नई रोशनी लाए हैं ,पूर्व सैनिक की क्या पहचान, सेवा साहस और सम्मान ,पूर्व सैनिक जिंदाबाद के नारों के साथ शुरू हुआ तत्पश्चात सभी उपस्थित पूर्व सैनिक नवागत सहित अपना अपना परिचय देते हुए विचार रखे ,लोगों ने पूर्व सैनिकों की एकता पर बल दिया तथा किसी भी प्रकार की पूर्व सैनिक की आवश्यकता पड़े या समस्याएं होती है उसका निदान मिलजुल कर निकालना चाहिए कहा जिसका सभी ने करतल ध्वनि से समर्थन किया संचालन कर रहे सत्यपाल श्रीवास्तव ने वर्तमान समस्या वन रैंक वन पेंशन में हुई विसंगतियों को दूर कराने की है जिसके लिए पूरे देश से हजारों पूर्व सैनिक दिल्ली पहुंचकर जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं हम उनका समर्थन करते हैं साथ ही जो तमाम संगठनों को मिलाकर पूर्व सैनिक कार्डिनेटिंग कमेटी बनाई है उसमें प्रयागराज से सूबेदार बी के पांडे को प्रतिनिधि के तौर पर समिल किया है इसके लिए हम उन्हें बधाई देते हैं इस अवसर पर उपस्थित विशिष्ट अतिथि ईश्वर चंद्र तिवारी व नरोत्तम त्रिपाठी ने अपने विचार रखते हुए कहा प्रयागराज के पूर्व सैनिक बहुत ही संगठित अनुशासित संयमित हैं जो राष्ट्रीय स्तर की या पूर्व सैनिकों की सामान्य मांगों को समय-समय पर बड़ी संजीदगी से शासन प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं और हमेशा करते रहेंगे जिसका उदाहरण अन्य प्रदेश और जिले के लोग लेते हैं और प्रशंसा करते हैं यह प्रयागराज के पूर्व सैनिकों के लिए गौरव की बात है इस हेतु आप सब बधाई के पात्र हैं हम आप इसी तरह मिलते रहे मिलकर आगे बढ़ते रहे कहा , इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्याम सुंदर सिंह पटेल ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए सभी का स्वागत और अभिनंदन किया तथा कहा कि संगठन में शक्ति है वही सफलता की सोपान है प्रयागराज में हम विगत कई वर्षों से वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति प्रयागराज के माध्यम से हजारों पूर्व सैनिकों को एकजुट किया है और समय-समय पर उनकी सारी समस्याओं का निदान शासन-प्रशासन के माध्यम से व माननीय सांसद केशरी देवी पटेल के माध्यम से रक्षा मंत्री तक अपनी बात पहुंचा ते हुए उसका निदान निकालने का प्रयास किया है वर्तमान समस्या वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों की है जिसके लिए हम दिल्ली पर हो रहे धरना प्रदर्शन का समर्थन करते हुए समय-समय पर रक्षा मंत्री को ज्ञापन दिया उसके बाद महामहिम राष्ट्रपति को ,प्रधानमंत्री ,रक्षा मंत्री को वित्त मंत्री को भी 3 अप्रैल को जिलाधिकारी महोदय व डाक से भी अपने ज्ञापन भेजे हैं और हम इसी तरह संगठित रहेंगे तो निश्चित ही एक दिन विसंगतियां दूर करा कर ही दम लेंगे इस बात का संकल्प लेते हैं कहा जिसका सभी ने तालियों से समर्थन जताया इस बैठक में शामिल प्रमुख लोगों में संगठन के अध्यक्ष कैप्टन पवन कुमार मिश्र, स्क्वाड्रन लीडर बैजनाथ राय, सुबेदार एस पी पांडे, सुबेदार विजय नारायण सिंह, सुबेदार मेजर इन्द्रजीत सिंह , सुबेदार आई जे सिंह , पेटी आफीसर राजेश त्रिपाठी, भूपेश गुप्ता , प्रमोद कुमार सिंह , आर एन मिश्रा, आर डी राय, आदि सैकड़ों लोग सामिल रहे सभी का धन्यवाद ज्ञापन सत्यपाल श्रीवास्तव जी ने किया। अंत में बैजनाथ राय साहब ने भारत माता की जय पूर्व सैनिक जिंदाबाद के नारे लगवाए तब लोग अपने घरों को गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *