अपना जिला

मऊ के यश ने क्वालिफाई किया गेट प्रतियोगी परीक्षा

मऊ के गोलाबाजार निवासी व व्यापार मंडल के जिला प्रभारीतथा अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा मऊ के वरिष्ट समाज सेवी बृजभूषण गुप्ता के घर में रविवार को खुशियाँ देखते बनी।

उनके पोते यश कुमार गुप्ता ने गेट एग्ज़ाम क़्वालिफाई कर अपने परिजनों सहित पूरे मुहल्लेवासियों को खुशियों से सराबोर कर दिया।
उक्त जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता डा राम गोपाल गुप्त ने बताया कि बृज भूषण गुप्ता का पौत्र तथा पंकज गुप्ता के पुत्र मऊ के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल से हाईस्कूल व कानपुर से इण्टरमीडिएट व बी-टेक की पढ़ाई की हैं। उसने इस वर्ष गेट की परीक्षा दी और प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल की।

यश की सफलता से गदगद उनके दादा बृजभूषण गुप्ता ने कहा कि, हमारे पूरे परिवार के लोग व्यापार से जुड़े हुए हैं परंतु घर के इस चिराग ने कारोबार की दुनियां से हटकर इंजीनियरिंग क्षेत्र में जो मुकाम हासिल किया हैं। उससे हमारे परिवार के साथ-साथ समाज के लोग भी आह्लादित है। इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के डा राम गोपाल अभिषेक मद्धेशिया आनंद गुप्ता कन्हैया लाल जायसवाल अशोक सिंह महातम यादव नीरज अग्निवेश सुभाष चंद कनौजिया अजहर फैजी संजय सर्राफ हरिश्चंद मद्धेशिया विजय राज सिंह समेत दर्जनों लोगों ने यश कुमार को ढेर सारी शुभकामनाएं तथा बधाई और आशीर्वाद दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *