भाजपा ने सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत प्राकृतिक खेती एवं श्री जन जागरण अभियान गोष्टी मनाया
घोसी/मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसान मोर्चा मंडल घोसी ग्राम सभा माऊरबोझ मे सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत प्राकृतिक खेती एवं श्री जन जागरण अभियान गोष्टी के रूप में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आनंद प्रताप सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भाजपा व विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह, अनिरुद्ध सिंह भाजपा नेता और मुन्ना प्रसाद गुप्ता एवं सहकारी समिति के सरपंच राजेश सिंह व भूतपूर्व सचिव सूर्यभान सिंह और संचालन विंध्यवासिनी पाठक और विभिन्न क्षेत्रों व गांवों से किसान भाई भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता व संयोजक विशाल सिंह रघुवंशी जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा , मंडल अध्यक्ष हृयदेश राजभर, साहब यादव,ज्ञराजन सिंह माऊरबोझ, सिपू सिंह, राजन सिंह रसड़ी, गोल्डन सिंह आदि के द्वारा सभी सम्मानित अतिथि को माल्यार्पण व अंग वस्त्र,फालदार वृक्ष देकर सम्मानित किया गया ।
इस कार्यक्रम में सम्मिलित मुख्य अतिथि आनन्द प्रताप सिंह द्वारा प्रकृति के बारे में किसान भाइयों को अवगत भी कराया गया जैसा कि कीटनाशकों के रूप में गोबर की खाद कंपोस्ट जीवाणु खाद फसल अवशेष और प्राकृतिक खेती में प्रकृति में उपलब्ध जीवाणु, मित्र कीट और जैविक कीटनाशक द्वारा फसल को हानिकारक जीवाणुओं से बचाया जाता है उस बारे में भी भलीभांति अवगत कराया गया।
अंत में सभी के प्रति विशाल सिंह रघुवंशी जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा मऊ के द्वारा धन्यवाद किया गया।

