राजस्थान विश्वविद्यालय में 18वां अन्तर्राष्ट्रीय यूथ फेस्टीवल प्रतियोगिता में गाजीपुर के मधुकर अमित को प्रथम स्थान
गाजीपुर जिले के रहने वाले पार्श्व गायक मधुकर अमित ने राजस्थान विश्वविद्यालय में 18वां अन्तर्राष्ट्रीय यूथ फेस्टीवल घूमर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाकर अपने जिले का नाम रोशन किया। जिससे उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी जिलों के लोग भी प्रसन्न हो गए। इससे पहले भी इन्होंने कई सफलताएं और पुरस्कार जीते हैं। और अपने जिले का नाम रौशन किया है।राजधानी जयपुर में बुधवार को राजस्थान विश्वविद्यालय अधिष्ठाता, छात्र कल्याण एवं छात्रसंघ पदाधिकारियों द्वारा 18वां अन्तर्राष्ट्रीय यूथ फेस्टीवल घूमर 2022-23 का आयोजन घूमर पाण्डाल में भव्य रूप से उत्साह के साथ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) दिनेश एमएन और कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजीव जैन,चीफ प्रोक्टर प्रोफेसर एच.एस. पलसानियाँ,अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. नरेश मलिक, कार्यक्रम की संयोजिका प्रोफेसर अंजलिका शर्मा एवं सह-संयोजक डॉ. अमिता राज गोयल, सह-अधिष्ठाता, डॉ. दीपा मोरदिया, सहित छात्रसंघ के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

