सिविल कोर्ट चुनाव : 22 पदों पर 21 प्रत्याशियों ने नामांकन किया
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन वर्ष 2018 के चुनाव में पर्चा दाखिला के अंतिम दिन सोमवार को 22 पदों पर अध्यक्ष व महामंत्री समेत 21 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। प्रथम दिन 20 प्रत्याशियों के नामांकन के साथ अब तक सभी पदों पर कुल 41 उम्मीदवार मैदान में हैं। नामांकन पत्रों की जांच व वापसी मंगलवार को होगी।
नामांकन के दूसरे दिन न्यायालय परिसर में चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी रहा। अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व संयुक्त मंत्री तथा कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिला किया। नामांकन करने बालों में प्रमुख रुप से अध्यक्ष पद पर सर्वेश सिंह व रामकृत यादव ने नामांकन किया। वहीं महामंत्री पद पर राजेश सिंह राज, संजय त्रिपाठी, रामरतन निषाद, रामभजन विद्यार्थी ने नामांकन किया। संयुक्त मंत्री पद पर कमलेश कुमार कौशल, और कोषाध्यक्ष पद पर मुन्नी लाल, वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए रवि शंकर सिंह, सुखराम चौहान, शादाब आलम एवं कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए के लिए अजय कुमार सिंह, मनीष राय, आनन्द कुमार, रजनीश राय व अमित कुमार सिंह ने नामांकन किया। नामांकन पत्रों की जांच व वापसी 30 जनवरी को होगा।

