अपना जिला

गरीब बच्चों के साथ दीपावली मनाया सीओ व घोसी संघर्ष समिति के लोगों ने

घोसी/मऊ। दीपावली की शाम सीओ घोसी और घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय अपने साथियों के साथ मिलकर उन गरीबों के साथ दिपावली का पर्व मनाया जो एकदम से लाचार थे। उन्हें मिट्टी के दिए, तेल, मिठाई, बिस्किट, लाई गट्टा, पटाखा आदि देकर उनके साथ मिलकर दीपावली का पर्व मनाया। सभी सामान पाकर उन गरीब झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई और सभी ने अपने अपने घरों में दीप जलाकर दिपावली का पर्व मनाया। सीओ घोसी उमाशंकर उत्तम ने कहा कि असली त्योहार का आनंद तभी आता है जब इन झोपड़ियों में रहने वाले लोग भी दीपक जलाकर दीपावली पर्व मनाएं। सीओ घोसी उमाशंकर उत्तम ने कहा कि थाना प्रभारी से लेकर प्रत्येक पुलिस चौकी इंचार्ज के लोग अपने अपने क्षेत्र में सभी को सामान देकर दिपावली पर्व मनाया गया, पुलिस का यह रूप देखकर सभी लोग दंग रह गए, घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि असली त्योहार तो वही है जहां पर सभी के घरों में दीप प्रज्ज्वलित हो, हम इंसान हैं तो सभी को इंसानियत की ही नज़र से देखें और जब इन लाचार, मजबूर लोगों के घरों में रोशनी होगी तो तभी हमारा भी त्योहार होगा। सभी गरीब झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के चेहरे सब कुछ पाकर खुश हो गए और सभी ने दीपक जलाकर दिपावली पर्व मनाया, घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने सीओ घोसी उमाशांकर उत्तम को बधाई देते हुए कहा कि अगर आप जैसे लोग अगर समाज में चल रहे हैं तो निश्चीत ही एक समाजवाद आ जायेगा, वह समाजवाद जहां न तो कोई छोटा हो, न कोई बड़ा हो, न तो कोई गरीब हो, न तो कोई अमीर हो ऐसे समाजवाद की कल्पना किया जा रहा है। सुदर्शन कुमार ने कहा दिपावली पर्व ऐसा पर्व है जो सभी को एक साथ मनाया जाए, प्रबंधक शेख हिसामुद्दीन ने भी कहा कि जब ऐसे आफिसर रहेंगे तो समाजवाद आने में देर नहीं लगेगी, महामंत्री खुर्शीद खान ने भी कहा कि दिपावली पर्व का मतलब ही है सभी लोगों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे आज इन गरीब झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के साथ दिपावली पर्व मनाया गया जिससे अपने अंदर बहुत खुशी हुई, सीओ घोसी उमाशंकर उत्तम और घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने सभी का आभार प्रकट किया, सीओ घोसी अपने हमराहियों के साथ, एवं घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय, प्रबंधक शेख हिसामुद्दीन, राजेश जायसवाल, सहित दानिश एवं पुलिस के सभी साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *