मुहम्मदाबाद में सपा नेताओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ भरी हुंकार
मुहम्मदाबाद गोहना। समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर शनिवार को मुहम्मदाबाद विधानसभा के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर धरना देकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हुंकार भरी। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार सिर्फ बातें कर रही है काम कुछ नहीं कर रही। वहीं केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि साढ़े तीन साल बीत जाने के बाद उम्मीद की कोई किरण अब तक दिखाई नहीं दे रही है। नेताओं ने कहा कि सड़कें आज तक गड्ढा मुक्त नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की यही स्थिति रही तो आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता अच्छे से जवाब देगी। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओ ने बारी बारी से अपने विचार को रखा।
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश के अंदर निर्दोष लोगों के एनकाउंटर किए जा रहे हैं। अपराध, दुष्कर्म, लूट, डकैती, हत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं।
सभा को सम्बोधित करने बालों में प्रमुख रुप से पूर्व विधायक वैजनाथ पासवान, मन्नान अहमद, अंशा यादव, रामशब्द यादव, प्रेमचन्द यादव, अशोक यादव, अमीरूल्लाह खा, रामहर्ष यादव, अजीत यादव, करमचन्द यादव, सुनीता यादव, नन्हकू राजभर, अमान अहमद आदि रहे।
