अपना जिला

केंद्र व प्रदेश सरकार केवल वोट बैंक की खेती कर रही है : राजीव राय

मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रदेश व्यापी आह्वान पर शनिवार को मऊ नाथ भंजन सदर तहसील पर सपा नेताओं ने भारी संख्या में पहुंचकर धरना दिया। धरने के दौरान नेताओं ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार केवल वोट बैंक की खेती कर रही है। देश प्रदेश का विकास बाधित हो गया है। सीमा पर जवानों की जान जा रही है। और भारत का पीएम दुश्मनों के यहां बिना बुलावे बिरयानी खाने उनके देश चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज तक हिंदुस्तान में इतना झूठ बोलने वाला कोई दूसरा प्रधानमंत्री नहीं हुआ।
जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल है सत्य बोलने वालों को जेल भेजा जा रहा है अपराधियों का बोलबाला है लूट हत्या डकैती महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं बेतहाशा बढ़ी हैं।
धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अल्ताफ अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों से किसान, बुनकर, व्यापारी, युवा, महिलाएं, छात्र सभी पीड़ित है। श्री अंसारी ने कहा कि किसान बेहाल और बर्बाद है उनकी फसलों को सरकार बर्बाद करने का काम कर रही है पूर्व की सरकार को किसानों मजदूरों को जिनका कोई सहारा नहीं उनको ₹500 मिलता था। जिसकी उनको बड़ी आस होती थी उसे भी यूपीए सरकार ने बंद करने का काम किया है बिजली कटौती का समय बढ़ा दिया गया है।
इस दौरान सभा पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव साधू, शिव प्रताप यादव मुन्ना,पूर्व नपा अध्यक्ष अरशद जमाल, जिला कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान, संजय चौधरी, पूर्व विधायक सुबाष यादव, राणा सिंह, विरेन्द्र यादव, कोपागंज नगर पंचायत अध्यक्ष हेलाल अहमद, जयप्रकाश कन्नौजिया, रमेश दुबे, एकलाख अहमद,रामप्रीत यादव, महेन्द्र यादव, राजेन्द्र यादव, राम प्रकाश यादव, अब्दुल सलाम, सेराज अहमद, दिलीप पाण्डेय, योगेन्द्र यादव योगी, अशोक यादव, नसीम अहमद आदि सपा नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *