जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु ने कलेक्ट्रेट में झण्डा रोहण किया
मऊ। 26 जनवरी गण्तन्त्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु द्वारा प्रातः 8ः00 बजे अपने आवास एवं 8ः30 पर कलेक्ट्रेट में झण्डा रोहण किया गया। इसके पश्चात् सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियो को शपथ दिलायी गयी। इसके पश्चात् आयोजित विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों ने विकास व खुशहाली के जो सपने देखे हैं उसे पुरा करने में एकजुटता के साथ विकास कार्यो को आगे बढ़ना चाहिए। उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी प्रसाद पाल, मुख्य राजस्व अधिकारी रामगोपाल सिंह, नगर मजिस्ट्रेट हंसराज यादव, उप जिलाधिकारी डा0 राजेश कुमार द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये। कार्यक्रम का संचालन बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी आलोक कुमार द्वारा किया गया। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा 8ः30 पर झण्डा रोहण किया गया एवं जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, डी0सी0मनरेगा सहित विकास भवन के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

