अपना जिला

बाल सुधार गृह में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

मऊ। बाल सुधार गृह( संप्रेक्षण गृह) में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज ने ध्वजारोहण किया तथा बच्चों को अच्छे कार्यों को करने के लिए प्रोत्साहित किए एवं उन बच्चों को बाल सुधार गृह में रहते हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए अति शीघ्र एक लाइब्रेरी तैयार करने के घोषणा किए। जिससे बाल सुधार गृह में खाली समय में बच्चे उस लाइब्रेरी में जाकर अच्छी-अच्छी पुस्तकों को पढ़कर अच्छे ज्ञान को प्राप्त करें एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा भाग लेकर सफल हो सके।
इस अवसर पर बच्चों में मिठाई एवं फल वितरण किया गया तथा गीत संगीत एवं भाषण प्रतियोगिता में सम्मिलित बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज बाल कल्याण समिति विनीता पांडेय, रेनू पांडे , शिवानंद सिंह , डॉ विजय नारायण पांडे, शिवकुमार राम ,शशि प्रकाश राय आशा ज्योति केंद्र महिला हेल्पलाइन (181 ) एवं समस्त प्रोबेशन विभाग उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *